नोएडा

Noida News: नोएडा में भीषण हादसा, कार के साथ जिंदा जला चालक, इस वजह से हुआ खौफनाक हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 01:03 PM IST

Fire In Noida: नोएडा के सेक्टर-93 में एक कार में आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद जलने लगी थी। कार ऑटोमैटिक लॉक होने से कार चालक उसमें फंसा रह गया। जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक की पहचान एक कंपनी के मैनेजर के रूप में की है।

Image

नोएडा में एक कंंपनी के मैनेजर की कार में आग लगने से जिंदा जलकर हुई मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • डिवाइडर से टकराने के बाद लगी कार में आग
  • ऑटोमैटिक लॉक होने से कार के अंदर फंस गया चालक
  • जबतक आग बुझाई जाती, चालक की हो गई थी मौत

Noida News: नोएडा में एक कंपनी के मैनेजर की कार में आग लग गई। हादसे में कार मालिक की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कार पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार ऑटोमैटिक लॉक हो गई और मैनेजर कार में ही फंसे रह गए।

बता दें कि, बचाव के लिए कार चालक करीब 20 मिनट तक चीखते-चिल्लाते रहे। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार को खोला गया तो अंदर मैनेजर का शव पड़ा था। घटना मंगलवार देर रात नोएडा सेक्टर- 93 की बताई जा रही है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया और दरवाजा काटकर किसी तरह चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। चालक की पहचान सेक्टर -9 रोहिणी दिल्ली निवासी अनुज शेरावत के रूप में की गई है। वह फरीदाबाद में स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। शेरावत नोएडा से रात करीब एक बजे दिल्ली की तरफ कार से जा रहे थे।

ऑटोमैटिक लॉक बना मौत का कारण

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया है कि, मंगलवार देर रात अनुज शेरावत अपनी कार लेकर जा रहे थे। फेस-टू थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उनकी गाड़ी ऑटोमैटिक लॉक हो गई थी और कार में आग लग गई। जिससे अनुज शेरावत की जिंदा जलकर मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी ने बताया है कि, वहां से गुजर रहे लोगों ने फोन कर मामले की जानकारी दी। लोगों ने बताया है कि, कार में आग लगी है और अंदर से चीखने की जोर- जोर से आवाज आ रही थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी के बोनट से आग लगनी शुरू हुई और फिर तेजी के साथ पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article