नोएडा

नोएडा में एक शख्स ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, दंपति को फंसाने और 5 लाख रुपये ऐंठने के लिए बनाई झूठी कहानी

Noida News: नोएडा में एक व्यक्ति ने दंपति से पैसा वसूलने के लिए उन्हें झूठे अपहरण के मामले में फंसाने का प्रयास किया और खुद के अपहरण का स्वांग रचा। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की कहानी बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नोएडा में एक शख्स ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Noida News: नोएडा के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक दंपति को अपहरण के मामले में फंसाने के लिए खुद के ही अपहरण का स्वांग रचा। अपहरण की झूठी कहानी बनाने के मामले में नोएडा थाना फेज-3 पुलिस टीम ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शख्स की पहचान दशरथ साहू के रूप में हुई है।

क्यों शख्स ने बनाई अपने अपहरण की कहानी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने कुसुम नामक महिला और उसके पति काशी रैकवार के साथ गत 24 सितंबर को यहां एक सोसाइटी के पास कथित रूप से मारपीट की और उनसे 5 लाख रुपये की मांग की। अधिकारी के आगे बताया कि कुसुम और उसके पति द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपी ने दोनों को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इस मामले में 5 अक्टूबर को थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज करवाया था।

खुद के अपहरण का रचा नाटक

थाना प्रभारी ने बताया कि जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी अपने घर से गायब हो गया और उसने अपने अपहरण का झूठा नाटक रचा। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला और उसके पति को डरा-धमकाकर पांच लाख रुपए की उगाही करने का प्रयास किया और उसने अपनी पत्नी को यह झूठ बोला कि महिला और उसके पति ने उसका अपहरण कर लिया है।

थाना प्रभारी ने आग बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज दशरथ साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह महिला और उसके पति को फंसाने के लिए अपहरण का झूठा नाटक कर रहा था। वह उनसे 5 लाख रुपये ऐंठना चाह रहा था। आरोपी की उम्र 34 वर्ष है तथा वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article