Noida News: नोएडा में चाकू गोदकर बाइक से शख्स को घसीटा, पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Noida News: पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने नोएडा के बरौला गांव में एक व्यक्ति पर पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद बाइक से बांधकर दूर तक घसीटा। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

Noida News: नोएडा में क्राइम बढ़ता जा रहा है। हर दिन किसी न किसी की हत्या की खबर सामने आती रहती है। इस बार सारी हदों को पार करते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना में बाइक पर आए दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया। उनकी नफरत यहां खत्म नहीं हुई तो उन्होंने उसे बाइक पर बांध कर घसीटना शुरू कर दिया। इस घटना में घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Man Attacked With Knife and Dragged on Bike in Noida Dies During Treatment in Hospital

नोएडा में एक शख्स चाकू से हमला करने के बाद बाइक पर बांध कर घसीटा

पुरानी रंजिश में शख्स को उतारा मौत के घाट

हत्याकांड का ये मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में स्थित बरौला गांव का है। यहां आरोपी अनुज और नितिन नाम के युवक की मृतक मेहंदी हसन नाम के शख्स के साथ कुछ पुरानी रंजिशे थी, जिसके चलते उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों युवक बाइक पर आए, मेहंदी हसन पर चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद इन दोनों युवकों ने उसे बाइक से बांधा और काफी दूर तक घसीटा। इस पूरे मामले से उनकी हालत बहुत गंभीर थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।

End of Feed