नोएडा

Noida Saras Mela 2023: नोएडा में इस जगह लगा है सरस मेला, देख सकेंगे लघु भारत, खरीदारी के साथ लीजिए जायके का लुत्फ, एंट्री भी फ्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 02:31 PM IST

Entry Free In Noida Fair: नोएडा में सरस मेले का आयोजन चल रहा है। इसका शुभारंभ 17 फरवरी को किया गया था। इस मेले में भारत के अलग अलग राज्यों के स्टाल, हस्तशिल्प के सामान और राज्यों के जाएकेदार व्यंजन का लुत्फ उठाया जा सकता है। मेले का आयोजन नोएडा सेक्टर-33ए में किया जा रहा है। यह मेला पांच मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

Image

नोएडा में लगा है सरस मेला, धूमने का बनायें प्लान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर -33ए में लगा है सरस मेला
  • देश के अलग अलग राज्यों की संस्कृतियों का संगम मेले में देखने को मिलेगा
  • मेले के पास में है नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन


Noida News: सरस मेला 2023 नोएडा में जनता के लिए खुला हुआ है। इस भव्य मेले में आपको कई अलग-अलग स्टाल और विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिल सकता है। नोएडा एवं उसके आसपास में रहने वाले सभी लोग यहां असानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। सरस मेला 2023 उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। यह पर देश के राज्यों की अलग-अलग संस्कृति और गतिविधियों का भरपूर तरीके से लुत्फ उठाया जा सकता है।

बता दें कि, सरस अजीविका मेला 2023 को नोएडा हाट में 17 फरवरी को लॉन्च किया गया था। यह मेला 5 मार्च 2023 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस मेले में आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

देश भर से आए हैं शिल्पकार

मिली जानकारी के अनुसार, इस मेले में आपको सभी राज्यों और समुदायों के लोगों की ओर से विभिन्न प्रकार की कलाओं और हस्तशिल्प को देखने का अवसर प्राप्त होगा। भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक साल नोएडा में इस मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष, नोएडा में सरस मेला 2023 में 300 से भी अधिक देशभर के ग्रामीण शिल्पकार आए हुए हैं। यहां पर मेले में शिल्पकारों के कई तरह के हस्तशिल्प कार्य, देश भर के प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ एक फूड कोर्ट और 85 से अधिक सांस्कृतिक प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है।

ये है मेले में जाने का समय

जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा सरस मेला 2023 वर्तमान में जनता के लिए खुला हुआ है। मेले का उद्घाटन 17 फरवरी को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों किया गया था। मेले के आयोजन की तारीखें 17 फरवरी से 5 मार्च तक हैं, जबकि प्रत्येक दिन इस मेले में जाने का समय सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक रखा गया है। यह मेला नोएडा सिटी सेंटर के पास सेक्टर 33ए में स्थित नोएडा हाट में आयोजित किया जा रहा है। सरस मेले में जाने के लिए किसी भी तरह का टिकट या शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पार्किंग का भी किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यहां जाकर आप सिर्फ उन स्टालों पर पैसा खर्च कर सकते हैं, जहां पर आप सामान खरीद रहे हों।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!