नोएडा

IT Raid in Noida: नोएडा में आयकर विभाग की कार्रवाई, रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों में छापे मारे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 11:49 PM IST

IT Raid in Noida: नोएडा में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड डाली है, बताया जा रहा है कि तीन बड़े बिल्डरों के ठिकानों पर आईटी का छापा पड़ा है।

Image

नोएडा में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड डाली है

Photo : iStock

Income Tax Raid on Builders in Noida: आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित प्रमुख रियल एस्टेट समूहों पर कर चोरी की जांच के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कारोबार से संबंधित भूटानी इंफ्रा, ग्रुप 108, लॉजिक्स और कुछ अन्य कंपनियों के समूहों के परिसरों पर छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, दोपहर को शुरू हुई छापेमारी में नोएडा, दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद में कुल 37 ठिकानों की तलाशी ली गई। न्यूज एजेंसी के संपर्क करने पर भूटानी इंफ्रा, लॉजिक्स ग्रुप और ग्रुप 108 की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टीम ने इन समूहों के खातों और भंडार की जांच की

सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान में जुटी टीम ने इन समूहों के खातों और भंडार की जांच की। उन्होंने कहा कि छापेमारी अभी जारी है।भूटानी इंफ्रा ने पिछले साल बताया था कि वह नोएडा में चार परियोजनाओं में 1.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र विकसित कर रही है और पहली बार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर गोवा सहित चार स्थानों पर अपने काम का विस्तार कर रही है। लॉजिक्स समूह ने आवासीय इकाइयों के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर के लिए बड़े स्तर पर निर्माण किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें