नोएडा

Noida में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, प्रेमिका भी झुलसी; गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

यूपी के नोएडा में एक प्रेमी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रेमी को बचाने के चक्कर में प्रेमिका भी झुलस गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

नोएडा के सेक्टर फेस 1 थाना क्षेत्र में सेक्टर 9 में सोमवार की शाम एक प्रेमी-प्रेमिका में कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगी, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और उसकी प्रेमिका ने बचाने की कोशिश की, जिस कारण प्रेमिका भी झुलस गई है। आग लगने युवक बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित को गंभीर हालात में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका से गुस्से में आकर प्रेमी ने खुद को आग के हवाले कर लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article