नोएडा

पति-बच्चों को छोड़कर तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी मैं, फिर प्रेमी ने खेला खूनी खेल; हत्या की वजह आ गई सामने

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रेमिका ने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने से मना किया तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी हत्या। आरोपी ने मृतका को फर्श पर गिरा दिया और हाथ से उसकी गर्दन दबाकर मौत के घाट उतारा है।

Image

पति-बच्चों को छोड़कर तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी मैं, फिर प्रेमी ने खेला खूनी खेल; हत्या की वजह आ गई सामने

नोएडा: बहलोलपुर में दो दिन पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद के निवासी प्रदीप के रूप में हुई जो पेशे से ड्राइवर है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी ने बुधवार को सुबह बहलोलपुर में किराए के मकाने में रहने वाली निशा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त महिला का पति काम पर गया था। महिला के पति की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई और आज सुबह प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बात पर हो गई हत्या

अवस्थी ने कहा कि महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। यह भी सामने आया है कि बुधवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रदीप ने इस घटना को अंजाम दिया।डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप से पूछताछ की गई तो बताया कि उसका मृतका शिल्पी के साथ अवैध संबंध था। जब मृतका का पति अजय तिवारी काम करने के लिए अपने कमरे से चला गया, तब उसने मृतका को अपने साथ चलने और साथ रहने के लिए कहा तो उसने अपने बच्चों और पति को छोड़कर साथ चलने और रहने से मना कर दिया।

इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा, तब आरोपी ने प्रेमिका महिला को थप्पडों से मारने लगा और उसी दौरान आरोपी ने उसे फर्श पर गिरा दिया। फिर हाथ से उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से शिल्पी का मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article