नोएडा

नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में अय्याशी, महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए सफाईकर्मी

Noida News: यूपी के नोएडा में स्थित एक पोस्टमार्टम हाउस में सफाईकर्मी एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं, क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस काफी संवेदनशील स्थान होता है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक पोस्टमार्टम हाउस के अंदर सफाईकर्मी और एक महिला के बीच प्रेम-प्रसंग का विचित्र मामला सामने आया है। इस प्रेम प्रसंग का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर बुधवार से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्प्णी कर रहे हैं। यह मामला नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस का है, जहां पर मौत के कारण का पता लगाने के लिए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है।

अस्पताल के दावे फेल!

यहां पर अस्पताल की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जाता है, क्योंकि कई पोस्टमार्टम काफी संवेदनशील प्रकृति के होते हैं और शवों के साथ की गई छेड़छाड़ से आरोपी बच सकते हैं। इसके बावजूद यहां पर कार्यरत सफाईकर्मी एक बाहर की महिला को प्यार करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में बुलाता है। वायरल वीडियो में वह महिला के साथ जमीन पर बिछी चादर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। सफाईकर्मी महिला से जोर जबरदस्ती करता भी दिखाई दे रहा है।

क्या बोले अधिकारी?

इस मामले पर पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉक्टर जयेश लाल ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई वीडियो नहीं मिला है और ना ही किसी ने शिकायत की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षा के मद्देनजर दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई महिला कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस में तैनात नहीं है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें