Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भार घटेगा, बनने जा रहा यहां पर लिंक रोड, पुल बनाने की भी तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 01:23 PM IST

Noida Authority: नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भार कम करने के लिए और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी को घटाने के लिए प्राधिकरण और ब्रिज कॉरपोरेशन एक परियोजना लेकर आई है। इस परियोजना के तहत एलजी चौक से सेक्टर-146 तक एक लिंक रोड का निर्माण होगा। हिंडन नदी पर पुल भी बनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलजी चौक से सेक्टर-146 तक बनेगा लिंक रोड
  • बेहतर कनेक्टविटी के लिए हिंडन नदी पर बनेगा पुल
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ब्रिज कॉरपोरेशन की संयुक्त परियोजना पर होगा काम

Noida News: नोएडा से ग्रेटर नोएडा की दूरी को कम करने और एक्सप्रेसवे से वाहनों के भार को घटाने के लिए एलजी चौक से सेक्टर-146 तक एक लिंक रोड बनाए जानी की योजना है। इसमें हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा एक पुल बनेगा। इसे जोड़ने के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा की ओर से एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। नोएडा की ओर से बनने वाली करीब 460 मीटर लंबी एप्रोच रोड के लिए 45 करोड़ का बजट बनकर तैयार कर लिया गया है। इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसे अब आईआईटी दिल्ली परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Noida News

नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भार घटाने के लिए बनेगा लिंक रोड और होगा पुल का निर्माण (फाइल फोटो)

बता दें कि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ब्रिज कॉरपोरेशन की यह संयुक्त परियोजना है। बीते वर्षों से इस परियोजना को शुरू करने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए ब्रिज कॉरपोरेशन को हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा और 40.43 मीटर चौड़ा पुल बनाकर तैयार करना है।

End of Feed