नोएडा

Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भार घटेगा, बनने जा रहा यहां पर लिंक रोड, पुल बनाने की भी तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 01:23 PM IST

Noida Authority: नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भार कम करने के लिए और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी को घटाने के लिए प्राधिकरण और ब्रिज कॉरपोरेशन एक परियोजना लेकर आई है। इस परियोजना के तहत एलजी चौक से सेक्टर-146 तक एक लिंक रोड का निर्माण होगा। हिंडन नदी पर पुल भी बनाया जाएगा।

Image

नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भार घटाने के लिए बनेगा लिंक रोड और होगा पुल का निर्माण (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • एलजी चौक से सेक्टर-146 तक बनेगा लिंक रोड
  • बेहतर कनेक्टविटी के लिए हिंडन नदी पर बनेगा पुल
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ब्रिज कॉरपोरेशन की संयुक्त परियोजना पर होगा काम

Noida News: नोएडा से ग्रेटर नोएडा की दूरी को कम करने और एक्सप्रेसवे से वाहनों के भार को घटाने के लिए एलजी चौक से सेक्टर-146 तक एक लिंक रोड बनाए जानी की योजना है। इसमें हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा एक पुल बनेगा। इसे जोड़ने के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा की ओर से एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। नोएडा की ओर से बनने वाली करीब 460 मीटर लंबी एप्रोच रोड के लिए 45 करोड़ का बजट बनकर तैयार कर लिया गया है। इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसे अब आईआईटी दिल्ली परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ब्रिज कॉरपोरेशन की यह संयुक्त परियोजना है। बीते वर्षों से इस परियोजना को शुरू करने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए ब्रिज कॉरपोरेशन को हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा और 40.43 मीटर चौड़ा पुल बनाकर तैयार करना है।

पुल को सीधे जोड़ दिया जाएगा एक्सप्रेसवे से

नोएडा की ओर से 460 मीटर एप्रोच रोड और ग्रेटर नोएडा की ओर से 750 मीटर लंबा एप्रोच रोड बनेगा। सामरिक दृष्टि से यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पुल सीधे तौर पर एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। नोएडा को एप्रोच रोड के लिए बदौली बांगर की 23 हजार 198 वर्गमीटर जमीन की आवश्यकता पड़ने वाली है। यह जमीन डूब क्षेत्र में शामिल है। लैंड विभाग को ये जमीन किसानों से खरीदकर सिविल विभाग को सौंपनी है। इस पर भी सहमति बन गई है। ऐसे में एप्रोच रोड के लिए बजट तैयार करने के बाद प्राधिकरण की सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी ले ली गई है।

लिंक रोड से तीन मिनट होगी एक्सप्रेसवे की दूरी

बता दें कि, पहले पुल की एप्रोच रोड को सेक्टर-146-147 के बीच 45 मीटर रोड के ऊपर एलिवेटेड नुमा निकाल कर मिलाया जाना था। इसके साथ ही दो लूप इस एलिवेटेड हिस्से पर बनाने की योजना थी। एक से ट्रैफिक ऊपर चढ़ता और एक से उतरने का काम होता। बता दें कि, बदलाव यह हुआ है कि पुल से नोएडा की तरफ सिर्फ एक एप्रोच रोड करीब 1 किलोमीटर का बनाया जाएगा। बन रहे लिंक रोड से एलजी चौक और एक्सप्रेसवे तक तीन मिनट में पहुंचा जा सकेगा। वर्तमान में 15 किमी अतिरिक्त चलना पड़ता है। फिलहाल में कोई भी सीधी कनेक्टिविटी नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article