नोएडा

Noida News: नोएडा में फिर गिरी लिफ्ट, 9 लोग घायल; रिवर साइट टावर की घटना

Noida News: नोएडा में शुक्रवार को एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 9 लोग घायल हो गए। जानकारा के अनुसार, मामला थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित रिवर साइट के कॉरपोरेट ऑफिस का है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

नोएडा में फिर गिरी लिफ्ट, 9 लोग हुए घायल

Photo : ANI

Noida News: नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नोएडा के हाईराइज ऑफिस के बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों ने 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। यह घटना सेक्टर 126 स्थित रिवर साइट टावर की है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 126 स्थित रिवर साइट में कॉरपोरेट ऑफिस से काम करने वाले लोग काम पूरा करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे लेकिन लिफ्ट में सवार होते ही अचानक लिफ्ट गिर गई। बताया जा रहा है कि 9 लोगों को चोट आई है और सभी घायलों का इलाज जेपी हॉस्पिटल में चल रहा है। नोएडा में लिफ्ट गिरने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लिफ्ट के गिरने के अलग-अलग हादसे में अब तक लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे पहले ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली हाउसिंग सोसायटी में अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई थी। लिफ्ट में 9 लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग घायल हो गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article