नोएडा

गौतमबुद्धनगर में वकीलों की हड़ताल खत्म, तीन दिन से बाधित था न्यायालय का कार्य

गौतमबुद्धनगर की कोर्ट में वकीलों के द्वारा की गई हड़ताल समाप्त हुई। पिछले तीन दिनों से वकील हड़ताल पर थे, जिसके चलते जिला न्यायालय का कार्य बाधित हो रहा था।

Image

वकीलों की हड़ताल खत्म।

Photo : Times Now Digital

Gautam Budh Nagar News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की कोर्ट में वकीलों द्वारा जारी हड़ताल गुरुवार को समाप्त हुई। वकील पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर थे। इस वजह से जिला न्यायालय का कार्य बाधित हो रहा था।

हड़ताल पर क्यों थे वकील?

बता दें कि वकील अपने साथी मयूर भाटी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर हंगामा कर रहे थे। उनकी मांग थी कि यह मामला फर्जी है, जिसमें उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और इसी को लेकर वे हड़ताल पर थे। वकीलों का हड़ताल खत्म होने से अब कोर्ट का कामकाज सूचारू रूप से चल सकेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!