दिल्ली जाने से रोका तो बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, चिल्ला बॉर्डर बनेगा आंदोलन का केंद्र

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच शुरू कर दिया है। रविवार को यमुना अथॉरिटी के दफ्तर में हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बनी और अब किसानों का कहना है कि उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया तो वह बॉर्डर पर ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की रविवार को प्राधिकरण, पुलिस और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यमुना प्राधिकरण के सभागार में हुई यह बातचीत विफल रही और अब किसान आज यानी सोमवार 2 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसानों का दोपहर 12 बजे नोएडा में महामाया फ्लाइओवर के पास इकट्ठा होकर दिल्ली की ओर कूच करने का कार्यक्रम है। किसानों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया तो बार्डर पर ही अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी

Delhi-Chalo-march Noida

किसानों का दिल्ली चलो मार्च

चिल्ला बॉर्डर बनेगा आंदोलन का केंद्र

End of Feed