Delhi Chalo March: किसानों की धमकी से बैकफुट पर योगी सरकार, रातों रात दिया समिति बनाने का आदेश

Delhi Chalo March: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे गौतम बुद्ध नगर के किसानों के मुद्दों पर विचार करने के लिए बुधवार को एक समिति गठित करने का आदेश दिया।

Delhi Chalo March: किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली चलो मार्च के लिए विभिन्न बॉर्डर पर अड़े हैं। पंजाब-हरियाणा समेत यूपी के किसान भी आंदोलन का हिस्सा हैं। लगातार कई दिनों नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखी जा रही है। वहीं, बुधवार को संगरूर-जींद सीमा पर खनौरी में पुलिस और किसानों के बीच झड़प के दौरान शुभकरण सिंह (21) नामक एक किसान की मौत हो गई। तो वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों के मुद्दों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया।

Kisan Andolan, Delhi chalo march

किसान आंदोलन

मुआवजे में वृद्धि की मांग

दरअसल, अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए स्थानीय किसान समूहों द्वारा पैदल दिल्ली कूच करने की धमकी दिए जाने के बाद देर रात यह घोषणा की गई। इससे पहले आठ फरवरी को दिल्ली कूच की असफल कोशिश की गई थी। किसान समूह स्थानीय प्रशासन और एनटीपीसी द्वारा अतीत में अधिगृहीत की गई जमीन के एवज में मुआवजे में वृद्धि एवं विकसित भूखंड की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अगुवाई वाली यह समिति प्रदर्शनकारी किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेगी और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

End of Feed