नोएडा

नोएडा में पति की शर्मनाक करतूत, दहेज के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित; सिगरेट से जलाया

नोएडा के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लगातार उस पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करता था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसे सिगरेट से जलाता था।

विरोध करने पर सिगरेट से जलाया

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2023 में दिल्ली के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। पति आए दिन उससे मारपीट करता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब वह विरोध करती थी तो पति उसे सिगरेट से जला देता था।

मुंह में तेजाब डालने की कोशिश

महिला ने आगे बताया कि जुलाई 2024 में उसके पति ने उसके मुंह में तेजाब डालने की कोशिश की थी। इसके बाद अगस्त में पति और ससुराल वाले उसके घर आए और उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने महिला के गले में दुपट्टा डालकर उसका दम घोंटने की कोशिश की और उसके गहने भी छीन लिए।

महिला ने बताया कि वह अब अपने मायके में रह रही है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article