नोएडा

Noida: सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू, झुलसने से तीन लोगों की मौत

Fire in Noida: नोएडा में एक सोफा बनाने वाली कंपनी में आग लगने से तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में फैक्ट्री बुरी तरह से जल गई है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

Image

फैक्ट्री में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Sofa Manufacturing Company Caught Fire: नोएडा के बीटा-दो थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन आग लगने से फैक्ट्री बुरी तरह से जल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-दो थाना क्षेत्र के साइट-4 में स्थित सोफा बनाने की एक फैक्टरी में आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान के दौरान तीन लोग मृत पाए गए।

आग के कारणों की हो रही जांच

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला निवासी गुलफाम (23), बिहार निवासी मजहर आलम (29) और दिलशाद (24) के तौर पर हुई है। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि फैक्टरी के मालिक ने पीड़ितों को एक कोने में सोफा मरम्मत के लिए जगह दे रखी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article