नोएडा

नोएडा में लापरवाही की हद! अस्पताल के बाहर छोड़ा तीन माह का भ्रूण, टूट पड़े आवारा कुत्ते

नोएडा के सेक्टर-110 में स्थित एक सरकारी अस्पताल के बाहर तीन महीने के भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोचा। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाया और भ्रूण को छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और उन्होंने भ्रूण का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

Image

अस्पताल के बाहर भ्रूण को कुत्तों ने नोंचा

Noida News: नोएडा के थाना फेस-2 इलाके के सेक्टर-110 से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सरकारी अस्पताल के बाहर एक तीन महीने के भ्रूण खुले में पड़ा मिला। जिसे देख आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों से भ्रूण को छुड़ाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

तीन महीने की गर्भवती थी महिला

पुलिस के अनुसार, एक महिला शुक्रवार को सीढ़ियों से गिर गई थी। वह तीन महीने की गर्भवती थी और गिरने के कारण उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन महिला का इलाज के दौरान गर्भपात हो गया। अस्पताल प्रशासन ने भ्रूण को महिला के पति को सौंप दिया।

परिवार ने किया भ्रूण का अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि महिला का पति दवा लेने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसने भ्रूण को बाहर छोड़ दिया। तभी आवारा कुत्ते उस थैली को खींचकर ले गए। पुलिस ने बताया कि भ्रूण को परिजनों को वापस सौंप दिया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article