नोएडा

Noida Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस पर नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन वाहनों पर रहेगी रोक

Noida Traffic Advisory Alert in Hindi: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर पीएम की रैली और गणतंत्र दिवस के चलते कुछ वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कई वाहनों प्रतिबंध मुक्त है। आइए जानें...

Image

नोएडा-ग्रेटर नोएडा पर इन वाहनों पर लगा प्रतिबंध

Noida Police Traffic Advisory in Hindi: गणतंत्र दिवस को मद्देनजर रखते हुए पूरी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सख्ती की जा रही है। इतना ही नहीं बुंदेलशहर में होने वाली पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर भी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर के यातायात विभाग ने कई बड़े फैसले लिए हैं। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इन कार्यक्रमों के चलते लोगों को किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़ा इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि सुचारू यातायात व्यवस्था प्रदान करे के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इस वाहन की एंट्री को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

नोएडा में कब तक बंद रहेगी एंट्री(No Entry in Noida on Republic day 2024)

यातायात विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहनों की एंट्री आज यानी 25 जनवरी 2024 की सुबह 7 बजे से बंद कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जारी ये आदेश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।

नोएडा में इन वाहनों पर नहीं है रोक(Ban on Heavy Vehicle in Noida)

मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कुछ वाहन प्रतिबंध मुक्त है। इसमें इमरजेंसी और आवश्यक सेवाएं शामिल है। आइए आपको उन वाहनों के बारे में बताएं...

- दुग्ध और ब्रेड वाहन

- शिक्षा विभाग की परीक्षा सामग्री वाले वाहन

- एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोलियम पदार्थ ले जाने वाले वाहन

- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यों को संचालित करने वाले वाहन।

नोएडा जनता यातायात हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क(Contact on Noida Traffic Help Line Number)

नोट - यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा होती है तो आम जनता यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article