DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2024, 03:43 PM IST

दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। दिल्ली प्रवेश करने वाले वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई हैं।

दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। वाहनों की लंबी कतारें से आंकलन किया जा सकता है कि यह जाम काफी देर से लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आ रही है, जिससे वाहन चालक मनमानी तरीके से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं। इससे नोएडा से राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहन फंसे हुए हैं।

DND Flyway Heavy traffic

DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम

डीएनडी के जरिए रोजना दिल्ली और नोएडा के बीच हजारों की संख्या में गाड़ियां गुजरती है। दोनों शहरों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर व्यस्तता अधिक रहती है, जिससे अक्सर जाम की स्थित पैदा होती है। खासकर, सुबह ऑफिस टाइम और शाम ऑफिस से लौटने वाले लोगों की वजह से काफी जाम की स्थिति देखी जाती है।

एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली हमारी राजधानी है और हमें इस पर गर्व है। हालांकि, दिल्ली में प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और खराब वायु गुणवत्ता देश का नाम खराब कर रहे हैं।

End of Feed