गौतमबुद्ध नगर में महिला स्वास्थ्य के लिए चलाया गया 'स्वस्थ नारी, खुशहाल देश' अभियान, स्वास्थ्य और स्वच्छता को मिलेगी नई दिशा

गौतमबुद्ध नगर जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और उसमें सुधार करने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और महिला स्वास्थ्य के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था शीविंग्स ने मिलकर एक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम 'स्वस्थ नारी, खुशहाल देश' रखा गया है। इसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और महिला स्वास्थ्य के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था शीविंग्स ने मिलकर 'स्वस्थ नारी, खुशहाल देश' नामक एक विशेष स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। यह पहल मासिक धर्म स्वच्छता दिवस से पूर्व शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य वंचित तबके की लड़कियों और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता उपलब्ध कराना है। इस अभियान में गौतमबुद्ध नगर जिले में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली लगभग 5,500 किशोरियों और महिलाओं को शामिल किया गया है।

Noida News.

गौतमबुद्ध नगर में महिला स्वास्थ्य के लिए चलाया गया 'स्वस्थ नारी, खुशहाल देश

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

'स्वस्थ नारी, खुशहाल देश' अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं और उनकी माताएं भाग ले रही हैं। इन शिविरों में महिलाएं अपने स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं साझा कर रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। शीविंग्स ने स्त्री रोग विशेषज्ञों और सामान्य चिकित्सकों की एक टीम को सरकारी स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा है ताकि वंचित समुदायों की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

End of Feed