नोएडा

Noida में 14वीं मंजिल से कूदे GST डिप्टी कमिश्नर, इस बात से थे परेशान; जानें क्यों की आत्महत्या?

यूपी के नोएडा स्थित अपेक्स एंटीना सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने आत्महत्या कर ली। संजय सिंह लंबे समय से कैंसर और डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

Image

GST डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह

नोएडा : गाजियाबाद में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सोमवार की सुबह नोएडा सेक्टर 75 स्थित अपेक्स एंटीना सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक लंबे समय से कैंसर और डिप्रेशन से पीड़ित थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 75 स्थित अपेक्स एंटीना सोसाइटी की 14वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पता लगाया कि मृतक 59 वर्षीय संजय सिंह हैं, जो सोसाइटी के 2004 ए टावर में रहते थे। संजय सिंह गाजियाबाद में जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, संजय सिंह लंबे समय से कैंसर और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और विधिक कार्रवाई कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!