नोएडा

Greater Noida: गौर सिटी में महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, फिर काटा बवाल, VIDEO हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2023, 09:22 AM IST

UP News: एक महिला ने ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में प्रवेश करते समय गेट के सामने खड़े तीन लोगों पर कार चढ़ा दी।

Image

गौर सिटी में महिला ने तीन लोगों पर चढ़ाई कार (तस्वीर- Deepika Narayan Bhardwaj X)

UP News: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में हादसे का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी कार को सोसाइटी के भीतर ले जा रही थी तभी उसने तीन लोगों पर कार चढ़ा दी। इस हादस में एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह महिला फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में प्रवेश करते समय गेट के सामने खड़े तीन लोगों पर कार चढ़ा दी। जब लोग वहां जमा हुए और उसकी गलती बताई तो महिला अपनी गलती मानने के बजाय बहस करने लगी। वह और उसकी बेटी ने जमकर हंगामा किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें दिख रहा है कि मां-बेटी ने बवाल काटा।

सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला काले रंग की होंडा सिटी में गौर सिटी पहुंची और फर्स्ट एवेन्यू के गेट से अंदर जा रही थी तभी उसकी कार वहां बैठे गार्डों की की तरफ अचानक मुड़ गई। उसके बाद तीन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। सूत्रों के मुताबिक महिला अभी कार चलाना सीख रही है। इस हादसे में दो गार्ड और एक महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी की टीम और अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article