नोएडा

सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर प्यार, युवक ने शादी से किया इनकार; लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दोस्त बनी एक युवती ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक छात्र पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

नोएडा में एक युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक छात्र के शादी से इनकार करने पर कथित तौर पर उसकी हत्या का प्रयास किया। रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को रोनीजा गांव के निवासी हंसराज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बी.कॉम के छात्र उसके बेटे धीरज (21) को 24 दिसंबर को सुबह के समय प्रिया नामक लड़की ने फोन करके बुलाया और उसकी हत्या का प्रयास किया।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

हंसराज ने कहा कि करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से प्रिया और उसके बेटे की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद प्रिया ग्रेटर नोएडा आ गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका बेटा प्रिया को कार में लेकर वापस घर आ रहा था, इसी बीच प्रिया ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर धीरज को पिला दिया और अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाकर उसकी गर्दन व हाथ की नस काट कर हत्या की कोशिश की।

युवक की हत्या का प्रयास

हंसराज ने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को कार में बेहोश देखकर उसकी पहचान की और पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरज को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रिया और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

धीरज के बहनोई ने आरोप लगाया कि युवती लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनपर बलात्कार का आरोप लगाती है और फिर मोटी रकम वसूलती है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article