नोएडा

Lok Sabha Elections 2024 Date: जल्द ही जारी होगी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद लोकसभा चुनाव की तारीख और फुल शेड्यूल

Gautambuddha Nagar- Noida, Ghaziabad, Greater Noida Lok Sabha Elections 2024 Date Announce Today: चुनाव आयोग द्वारा आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारिखों का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद क्षेत्र की चुनाव तिथियों की घोषणा भी की जा सकती है।

Image

गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों का ऐलान

Noida, Ghaziabad, Greater Noida Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Today: लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा शनिवार यानी आज लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की। चुनाव द्वारा दी जानकारी के अनुसार 544 सीटों पर लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया जाएगा। चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होगा और 1 जून को समाप्त होगा। पूरे भारत में मतगणना 4 जून को होगी, जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद क्षेत्र में चुनाव की तिथि की घोषणा गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की सीट पर किस पार्टी का बोलबाला होगा ये तो मतगणना के बाद ही मालूम होगा। फिलहाल नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले वोटर्स के लिए ये जानना आवश्यक है कि यहां चुनाव किस दिन होगा।

सीट का नाम और मतदान की तारीख

गौतमबुद्ध नगर - 26 अप्रैल

गाजियाबाद - 26 अप्रैल

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!