Noida News: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर डीसीपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी नागरिकों को रूट डायवर्जन को लेकर सूचित किया गया है। दिल्ली में एंट्री गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल तथा गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 22 जनवरी 2023 की रात 10 बजे से 23 जनवरी 2023 की कार्यक्रम समाप्ति तक प्रवेश बंद रहेगा। उसी तरह 25 जनवरी 2023 की रात 10 बजे से 26 जनवरी 2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले मालवाहक (भारी, मध्यम और हल्के) वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यह वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
बता दें कि, इस नई एडवाइजरी से नागरिकों को कुछ दिनों तक परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रतिदिन दिल्ली तक सफर करने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। वैसे ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में वैकल्पिक मार्ग के बारे में जानकारी दी है।
