Noida News: गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर -58 पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से 12 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम कोकीन और नकदी भी बरामद की है। नशीले पदार्थ की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये तक बताई जा रही है। ये लोग ऑन डिमांड ऑनलाइन तस्करी करने का काम करते थे। यह डिलीवरी देने जा रहे थे उससे पूर्व ही पुलिस ने इनको धर दबोचा।
बता दें कि, मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध गौतमबुद्धनगर में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान लगातार तस्करों की धरपकड़ तेजी के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर -58 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
