Noida News: नोएडा मेट्रो ट्रेन में यात्रियों से चोरी करने वाले एक आरोपी को गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये भीड़ भाड़ वाले कोच में चढ़कर कोच के अंदर चोरी किया करता था। आरोपी मेट्रो ट्रेन में बैठे लोगों का मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी कर अगले मेट्रो स्टेशन पर उतर जाया करता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया चोर काफी लंबे समय से एक्टिव था।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नोएडा की मेट्रो ट्रेन में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार
बता दें कि, आरोपी के पास से विदेशी करेंसी के 15 नोट भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक महंगा फोन, 22 मेट्रो कार्ड, एक लैपटॉप और 5 पर्स बरामद हुए हैं। इसकी पहचान मीनू पुत्र सिराजुद्यीन निवासी दादरी के रूप में हुई है। इसे थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
