Noida News: पुलिस ने पत्नी के हत्यारे इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा, पैर में गोली लगने पर होश ठिकाने आए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 12:34 PM IST

Gautam Budh Nagar Police Action: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाश के ऊपर 20 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश ने अपनी ही पत्नी को तवे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी यूपी के आजमगढ़ के यूपी के रहने वाला बताया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस ने की कार्रवाई
  • 20 हजार रुपए का बदमाश पर घोषित था इनाम
  • बदमाश के पास से तंमचा, कारतूस भी किया गया बरामद


Noida Crime News: मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने वाला 20 हजार रुपए के इनामी वांछित बदमाश को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस व बिना नंबर प्लेट लगी स्कूटी बरामद कर ली गई है। बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ छोटा डी पार्क के पास हुई। हत्यारोपी की पहचान सूरज निवासी आजमगढ़ के रूप में की गई है। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।

Noida Crime News

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, 10 जनवरी को शिकायत मिली थी कि, बिशनपुरा में सूरज नाम के शख्स ने अपनी पत्नी अंजली की हत्या कर दी थी। अंजली का शव बिशनपुरा में घर के बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया गया था। सात दिनों तक कमरा बंद रहने से बदबू और खून दरवाजे के बाहर आने के कारण लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह शव को बाहर निकाला था। अंजली के सिर पर चोट और गला दबाने के निशान पाए गए थे।

End of Feed