नोएडा

Noida: नोएडा के निर्माणधीन सिग्नेचर ब्रिज की प्राधिकरण की ओर से बड़ी अपडेट, इस महीने से शुरू होगा इस पर सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 12:25 PM IST

Noida Authority: नोएडा में निमार्णधीन सिग्नेचर ब्रिज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह ब्रिज अप्रैल माह में शुरू कर दिया जाएगा। अभी इस माह के अंत तक केबिल लगाने का काम पूरा हो जाएगा। ब्रिज के शुरू होने से लाखों लोगों को फायदा होगा।

Image

नोएडा के सिग्नेचर ब्रिज पर अप्रैल माह से शुरू होगा आवागमन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इस माह के अंत तक केबिल लगाने का काम हो जाएगा पूरा
  • मार्च तक सिग्नेचर ब्रिज बनकर हो जाएगा तैयार
  • ब्रिज के बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाना हो जाएगा आसान


Noida News: नोएडा में बन रहे पहले सिग्नेचर ब्रिज के लिए केबिल लगाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। पांच केबिल लगा भी दिए गए हैं। 22 केबिल इस महीने के अंत तक लगा देने का प्लान है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि, मार्च अंत तक सिग्नेचर ब्रिज बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अप्रैल माह से ब्रिज की शुरुआत से लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

बता दें कि, पर्थला गोलचक्कर पर फ्लाईओवर के रूप में सिग्नेचर ब्रिज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मास्टर प्लान रोड नंबर-3 पर यह सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह सिग्नेचर ब्रिज सेक्टर-72 बाबा बालकनाथ मंदिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक की ओर आने-जाने के लिए बन रहा है।

दस लाख वाहन चालकों को होगा फायदा

सिग्नेचर ब्रिज के बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जाने वालों का सफर काफी आसान हो जाएगा। यह परियोजना करीब एक साल की देरी से चल रही है। इसके बनने से रोजाना करीब 10 लाख वाहन चालकों को सीधा फायदा होगा। यहां पर सेक्टर-71 में अंडरपास भी बन चुका है। ऐसे में दिल्ली के कालिंदी कुंज से आकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक आने-जाने वालों को जाम में नहीं फंसना होगा। सिग्नेचर ब्रिज का 80 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है।

लंबे जाम से मिलेगी शहर के लोगों को राहत

बता दें कि, इस परियोजना का काम दिसंबर 2021 तक ही पूरा हो जाना चाहिए था। अब अप्रैल में इसकी शुरुआत होने जा रही है। किसी वजह से पिछले साल चार-पांच महीने काम बंद हो गया था। इसके अलावा कोरोना और बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी के नियमों की वजह से भी काम में रुकावट आई थी। इस सिग्नेचर ब्रिज के बनने से नोएडा के सेक्टर- 51, 52, 61,70 ,71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121, 122 और ग्रेटर नोएडा के किसान चौक की ओर जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। दिल्ली से गाजियाबाद और हापुड़ की तरफ आने-जाने वालों को भी काफी फायदा मिलेगा। अभी यहां वाहन चालक अक्सर लंबे जाम में फंसते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article