नोएडा

Noida News: पुलिस ने पत्नी के हत्यारे इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा, पैर में गोली लगने पर होश ठिकाने आए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 12:34 PM IST

Gautam Budh Nagar Police Action: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाश के ऊपर 20 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश ने अपनी ही पत्नी को तवे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी यूपी के आजमगढ़ के यूपी के रहने वाला बताया जा रहा है।

Image

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस ने की कार्रवाई
  • 20 हजार रुपए का बदमाश पर घोषित था इनाम
  • बदमाश के पास से तंमचा, कारतूस भी किया गया बरामद


Noida Crime News: मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने वाला 20 हजार रुपए के इनामी वांछित बदमाश को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस व बिना नंबर प्लेट लगी स्कूटी बरामद कर ली गई है। बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ छोटा डी पार्क के पास हुई। हत्यारोपी की पहचान सूरज निवासी आजमगढ़ के रूप में की गई है। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, 10 जनवरी को शिकायत मिली थी कि, बिशनपुरा में सूरज नाम के शख्स ने अपनी पत्नी अंजली की हत्या कर दी थी। अंजली का शव बिशनपुरा में घर के बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया गया था। सात दिनों तक कमरा बंद रहने से बदबू और खून दरवाजे के बाहर आने के कारण लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह शव को बाहर निकाला था। अंजली के सिर पर चोट और गला दबाने के निशान पाए गए थे।

मुखबिर की सूचना पर किया गया ट्रेस

एडीसीपी ने बताया है कि, दोनों पति पत्नी में मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। जिस पर सूरज अपनी पत्नी को मारकर ताला बंद करके मौके से फरार हो गया। इस सूचना पर थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर से एक गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को ट्रेस कर लिया गया। छोटा डी पार्क के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया।

इस तरह से की थी पत्नी की निर्मम हत्या

बता दें कि, हत्यारोपी से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि, पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। जिस पर उसने तवा उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर दो-तीन बार बेरहमी से मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने हाथ से उसका गला दबा दिया। जब वह मर गई तो आरोपी बाहर से ताला लगाकर मौके से भाग गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article