Noida News: गौतमबुद्धनगर के निवासियों और बाहर से आने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गौतमबुद्धनगर की सड़कों पर 15 ऐसे स्थान हैं, जहां लगातार हादसे देखने को मिल रहे हैं। उन हादसों में लोगों की जान भी जा रही हैं। गौतमबुद्धनगर की ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन 15 स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि, पिछले एक साल के अंदर इन जगहों पर कई भीषण सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें कहीं 5 तो कहीं 8 लोगों की जान जा चुकी है।
गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस ने पूरे जिले में 15 ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित
बता दें कि, गौतमबुद्धनगर के डीसीपी (ट्रैफिक) अनिल यादव बताते हैं कि, गौतमबुद्धनगर में 15 जगहों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने पिछले वर्षों के दौरान हुए सड़क हादसों का विधिवत विश्लेषण किया है। जिससे यह रिपोर्ट सामने निकलकर आई है कि, जिले में 15 स्थान बेहद खतरनाक बन गए हैं।
