नोएडा

नोएडा में बड़ा हादसा, मकान की शटरिंग गिरने से चार लोग घायल; मची चीख पुकार

Noida News: नोएडा में एक मकान की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से कम से कम चार श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को सेक्टर-36 की है जब श्रमिक शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी अचानक शटरिंग की गई, जिससे श्रमिक संजीत, मोहम्मद सिराज, सुब्रतो हलधर घायल हो गए, जबकि एक श्रमिक बुद्धदेव इमारत के ऊपर फंस गया।

एक की हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से उसे नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि उसे भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article