Noida Crime: गौतमबुद्धनगर पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर, इस वजह से करते थे चोरी, 26 से अधिक मामले हैं दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 02:03 PM IST

Gautam Budh Nagar Police Action: गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने चोरों के एक गिरोह के सक्रिय चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी चोर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये चोर रात के अलावा दिन में भी बंद मकानों में चोरी किया करते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के माल के साथ तीन अवैध चाकू बरामद किए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने की कार्रवाई
  • मौज मस्ती करने के लिए देते थे वारदात को अंजाम
  • अधिकतम फेस्टिव सीजन में गिरोह बनाकर करते थे चोरी

Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घरों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। चोरी के पैसों से मौज मस्ती करने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर अगली वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और प्लानिंग कर रहे थे। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने चारों को स्टैलर पार्क को जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

Noida News

घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

पकड़े गए चारों शातिर चोरों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पुलिस इनकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। पुलिस को कई चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। इनके गिरोह के बारे में पुलिस गहनता से जानकारी जुटा रही है।

End of Feed