Noida News: सेक्टर-38ए के बॉटेनिकल गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों की महक हर तरफ फैली हुई है। यहां प्रकृति प्रेमियों और शहर के आमजन के लिए पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। 28 फरवरी को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने फ्लावर शो का शुभारंभ किया था। यहां 41 विभिन्न प्रकार की दुर्लभ प्रजातियों के फूलों से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।
नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन में पांच मार्च तक चलने वाला फ्लावर शो इस बार है खास (फाइल फोटो)
बता दें कि, लोगों को लुभाने के लिए प्रदर्शनी में खास तौर पर सजावट भी की गई है। यहां फ्लावर शो में बैंगनी, लाल, पीले, सफेद समेत विभिन्न रंगों के फूल बेहद खूबसूरती से सजाए गए हैं। शुरू के दो दिनों से प्रदर्शनी में एनसीआर क्षेत्र के काफी संख्या में प्रकृति प्रेमी और युवा यहां पहुंच रहे हैं।
