नोएडा

Gautambudh Nagar पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, कानून व्यवस्था बनाने बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत पांच वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

Image

Gautambudh Nagar पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Photo : iStock

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। यहां तबादले का सिलसिला अभी भी जारी है। बस अंतर इतना है कि इस बार पूरे यूपी में नहीं केवल गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इस फैसले के तहत पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत लिया गया है, जिससे जिले में बेहतर समन्वय, कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

गौतमबुद्ध नगर में चली तबादला एक्सप्रेस

पुलिस विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजीव नारायण मिश्रा, जो वर्तमान में अपर पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) के पद पर कार्यरत हैं, अब उन्हें अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के साथ-साथ रिट सेल का पर्यवेक्षण एवं दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से दी गई है। इसी क्रम में रामबदन सिंह, जो अब तक डीसीपी नोएडा के पद पर कार्यरत थे, को अपर पुलिस आयुक्त (यातायात, एफआरआरओ शाखा एवं नारकोटिक्स शाखा) का प्रभार सौंपा गया है। उनसे इन महत्वपूर्ण शाखाओं में समन्वय और निगरानी के माध्यम से सार्वजनिक व्यवस्था और नियंत्रण को और बेहतर बनाने की अपेक्षा है।

इसी कड़ी में यमुना प्रसाद, जो डीसीपी लाइन थे, अब डीसीपी नोएडा के रूप में कार्यभार संभालेंगे। नोएडा क्षेत्र की जटिल सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थितियों को देखते हुए यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रविशंकर निम, जो वर्तमान में डीसीपी हेडक्वार्टर के पद पर हैं, उन्हें अब अतिरिक्त प्रभार डीसीपी लाइन का दायित्व भी सौंपा गया है। इससे उनके अनुभव का लाभ विभागीय संचालन में मिलेगा।

डीसीपी प्रीति यादव को दी महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, प्रीति यादव, जो डीसीपी साइबर के रूप में कार्यरत हैं, को अब अतिरिक्त प्रभार डीसीपी महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित योजनाओं और अभियानों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की उम्मीद की जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा लिया गया यह निर्णय जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस फेरबदल से न केवल विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि आम जनता को बेहतर सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article