नोएडा

Noida Crime News: पैसे के लेनदेन को लेकर RLD नेता के घर फायरिंग, बाल-बाल बचे; आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में पैसे के लेनदेन को लेकर आरएलडी नेता के घर को निशाना बनाया गया। आरोपी ने आरएलडी नेता घर पर फायरिंग कर दी। हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida Crime News: यूपी के नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में स्थित निठारी गांव में आरएलडी नेता सोमेंद्र अवाना के घर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना का कारण पैसे के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है।

आरोपी ने क्यों की फायरिंग?

बता दें कि सोमेंद्र अवाना आरएलडी नेता हैं, सोमेंद्र और अमित अवाना दोनों सगे भाई है। दोनो भाई इंटरनेट कनेक्शन की सर्विस उपलब्ध कराते हैं। इनका केबल कनेक्शन आरोपी संजय अवाना के घर के पास से गुजरता है और संजय भी इसी नेटवर्क का उपयोग करता है। अमित अवाना संजय के घर के पास केबल ठीक करने और बकाया बिल की रकम लेने गया था, तो इस दौरान पैसे मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

फायरिंग के बाद फैली सनसनी

विवाद इतना बढ़ गया कि संजय अवाना RLD नेता सोमेंद्र और उसके भाई अमित अवाना के घर जाकर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत ये रही कि घटना में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 20 पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी संजय अवाना को तुरंत हिरासत में ले लिया। नोएडा पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक सेक्टर 20 थाना पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article