नोएडा के पॉश सोसाइटी स्थित बिल्डिंग में सोमवार की रात अचानक आग भड़क उठी। आग सोसाइटी के 18वीं मंजिल पर लगी। हालांकि, सूचना पर पहुंची फायर विभाग टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी प्रकार के जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जहां आग की घटना हुई वो नोएडा के सबसे पॉश सोसाइटी में से एक है। फायर विभान ने बताया कि फॉरेस्ट स्पा सेक्टर 93 नोएडा की (17 वें तल) छत पर बने छोटे से बंद कमरे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई एवं 01 गाड़ी की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। आग छोटे कमरे में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
