Noida News: क्लीनिक से घर लौट रही डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

Noida News: नोएडा में क्लीनिक से घर लौट रही महिला डॉक्टर के साथ ड्राइवर ने दुर्व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में लिया।

Noida News: नोएडा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां क्लीनिक से घर लौट रही महिला डॉक्टर के साथ स्पेक्ट्रम मॉल के पास सुनसान सड़क देख ड्राइवर ने छेड़छाड़ की, जिसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला के बयान के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Female Doctor Molested By Driver at Spectrum Mall in Noida

नोएडा में चलती गाड़ी में महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है

महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट सेक्टर 113 नोएडा पुलिस स्टेशन में सोमवार को दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात में महिला क्लीनिक से ग्रेटर नोएडा अपने एक मरीज को देखने गई थी, जिसके बाद वे सेक्टर 50 पर स्थित अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान ड्राइवर ने उनके साथ चलती कार में छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद महिला कार से उतर गई और अपने घर फोन किया। तब मौका देख ड्राइवर वहां से भाग निकला।

End of Feed