Noida News: नोएडा अथॉरिटी के बाहर 81 गावों के किसानों का प्रदर्शन, 5% के प्लॉट की मांग

Noida News: नोएडा में किसान अपनी मांगो को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन किसानों को मूल पांच प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं। उन सभी किसानों को पांच प्रतिशत के मूल प्लॉट दिए जानें की मांग की जा रही है-

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के गेट के बाहर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाया था, लेकिन किसानों ने उसे तोड़ दिया और प्राधिकरण के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। नोएडा प्राधिकरण के बाहर गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा किया। किसान करीब एक बजे बड़ी संख्या में प्राधिकरण के गेट के बाहर पहुंचे और उन्होंने पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित 81 गांवों के किसानों से इस प्रदर्शन के लिए समर्थन मांगा था।

Farmer Protest

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

किसानों को नहीं मिले मूल 5% के प्लॉट

End of Feed