नोएडा

Noida News: नोएडा में गैर पंजीकृत कोचिंग पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सेंटरों पर लगा ताला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 02:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शिक्षा विभाग ने गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया है। नोएडा में 32 गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर पाए गए, जिन्हें बंद करा दिया गया है। इस दौरान जिले में पंजीकृत कोचिंग सेंटरों की संख्या सिर्फ 35 ही पाई गई है।

Image

नोएडा के 32 कोचिंग सेंटर बंद (फोटो साभार - ट्विटर)

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में गैर पंजीकृत कोचिंगों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसके तहत 32 गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर को बंद कराया है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को नोएडा की कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान ये कोचिंग सेंटर विभाग को पंजीकरण से संबंधित डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सके। जिसके बाद इन कोचिंगों पर कार्रवाई करते हुए ताला डाला गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिले में सिर्फ 35 पंजीकृत कोचिंग सेंटर

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंजीकृत कोचिंग सेंटर की संख्या सिर्फ 35 है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए 12 टीम बनाई गईं और बुधवार को अभियान चलाकर गैर पंजीकृत 32 कोचिंग सेंटर को चिह्नित किया गया। सिंह ने बताया कि सभी को पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मुहैया कराने का मौका दिया गया, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

कोचिंग दोबारा शुरू करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिन कोचिंग सेंटरों को शिक्षा विभाग ने बंद कराया है अगर इन कोचिंगों के मालिक इन्हें दोबारा से शुरू करेंगे तो इनपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताते कहा कि सभी को चेतावनी दी गई है कि अगर सेंटर में फिर से कक्षा शुरू की गई तो संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article