Noida News: नोएडा में डॉग शो को लेकर तैयारियों में जुटा प्राधिकरण, सीईओ ने 3 एकड़ में बने डॉग पार्क का लिया जायजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2023, 06:15 PM IST

नोएडा प्राधिकरण दिसंबर माह में डॉग शो आयोजित करने जा रहा है। उद्यान विभाग के महाप्रबंधक ने प्राधिकरण अधिकारियों को डॉग स्टेज-शो समेत अन्य निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिये हैं। उद्यान विभाग के महाप्रबंधक ने कुत्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने भी निर्देश दिए है।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण दिसंबर माह में डॉग शो आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए सेक्टर-137 स्थित डॉग पार्क में उद्यान विभाग के महाप्रबंधक ने प्राधिकरण अधिकारियों को डॉग स्टेज-शो समेत अन्य निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिये हैं। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ डॉ. लोकेश एम ने अधिकारियों के साथ सेक्टर-137 में करीब 3 एकड़ में बने डॉग पार्क का निरीक्षण किया।

Dog show in noida

नोएडा सेक्टर-137 में आयोजित होगा डॉग शो

अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को डॉग शो के लिए स्टेज बनवाने के निर्देश दिए। वहीं, पार्क में मौजूद वाटर बॉडी को भरने के अलावा कुत्तों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण व हर्डल कोर्स बनाने के आदेश दिए।

End of Feed