Noida News: नोएडा को अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियों का शहर समझा जाता है। बता दें कि यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट भी हैं जो अपने उम्दा स्वाद और बेहतरीन सजावट के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको उम्दा भोजन वाले रेस्टोरेंट, रूफटॉप रेस्टोरेंट, थीम रेस्टोरेंट, शानदार कैफे और बहुत से फूड स्पॉट मिल जाएंगे। नोएडा शहर कपल्स के लिए शानदार रेस्टोरेंट्स का कई विकल्प देता है।
बता दें कि, नोएडा के सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में तीसरी मंजिल पर पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट है। यहां की सजावट, शांति और मधुर संगीत वाला माहौल आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा। यहां का कस्तूरी मुर्ग टिक्का, दाल मखनी, कड़ाही मुर्ग, हरियाली चाप खाने लायक होता है।
