नोएडा

Noida News: एक घर से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2023, 04:03 PM IST

नोएडा में एक घर से पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, पुलिस ने इस घटना में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

नोएडा में मिला युवक का शव (सांकेतिक फोटो)

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक घर से युवक का शव बरामद किया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव की है और मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है जिसकी उम्र 28 साल है, धीरज मूलरूप से जिला हरदोई निवासी धीरज कुमार का निवासी है।

शरीर पर मिले चोट के निशान

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि धीरज कुमार इन दिनों रोजा जलालपुर गांव में रह रहा था और सुबह कमरे से उसका शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संदेह है कि संभवत: कुमार की हत्या की गई हो। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं और जांच जारी है।

End of Article