दलित प्रेरणा स्थल के सामने विकास का नया अध्याय, महामाया फ्लाईओवर के जाम से मिलेगी वाहनों को राहत

महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर की ओर बढ़ते समय, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए स्मारक कमेटी ने कुछ हिस्से में निर्माण को तोड़ने की अनुमति दी है। हालांकि, इसे तोड़े जाने के बाद भी उस जमीन का मालिकाना हक स्मारक के पास ही रहेगा।

महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर की ओर बढ़ते समय, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने सड़क को जल्द ही चौड़ा किया जाएगा। महामाया फ्लाईओवर पार करने के बाद सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि गंदा नाला पार करते ही एक ओर यू-टर्न है और दूसरी ओर सेक्टर-95 में स्थित दलित प्रेरणा स्थल है।

Dalit Prerna Sthal front road will get wide

दलित प्रेरणा स्थल के सामने की सड़क होगी चौड़ी

प्रेरणा स्थल के सामने एक चौड़ा फुटपाथ बना हुआ है, जिससे वाहनों के लिए निकलने की जगह सीमित हो जाती है। दलित प्रेरणा स्थल के निर्माण में नोएडा प्राधिकरण की कोई भूमिका नहीं रही है। इसी कारण, प्राधिकरण ने स्थल के सामने लगभग 650 मीटर के क्षेत्र में फुटपाथ को हटाने की अनुमति के लिए प्रबंधन से अनुरोध किया था। ये भाग गेट नंबर-3 से 5 के बीच स्थित है। पिछले वर्ष, प्रबंधन ने इस विषय में शासन स्तर पर गठित स्मारक समिति को पत्र भेज दिया था।

End of Feed