Cyber Fraud in Noida: फ्रॉड कॉल से सावधान ! साइबर ठगों ने फैला रखा है जाल, नोएडा में अब तक लाखों की ठगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 4, 2023, 01:10 PM IST

Cyber Fraud in Noida: नोएडा सेक्‍टर 20 में फेक कॉल से दो लाख 52 हजार और अन्‍य मामलों में भी हजारों की ठगी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि, जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Cyber Fraud in Noida: नोएडा में साइबर ठगी के अलग अलग मामलों में साइबर ठगों के लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर सेक्टर 20 निवासी व्यक्ति के खाते से दो लाख 52 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 20 निवासी संजय कुमार वाष्णेय ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने नौ अक्टूबर को बैंक ऑफ इंडिया में फोन किया। संपर्क नहीं हो पाने पर उन्होंने ‘गूगल’ से बैंक का हेल्पलाइन नंबर लेकर फोन किया। इसके बाद एक कथित बैंक कर्मी ने उनसे बात की तथा अपनी सहायक से बात कराया। वाष्णेय ने बताया कि उन्हें अपने खाते से अपने बेटे के खाते में रकम ट्रांसफर करनी थी। साइबर ठगों ने वाष्णेय से एक ऐप डाउनलोड करवाया और इसी बीच उनके खाते से अलग अलग बार में 2,52,000 रुपये निकाल लिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​Cyber Fraud in Noida , cyber crime news, cryber fraud latest news, cyber fraud netwrok, hindi news, crime news



साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। (सांकेतिक फोटो)

दूसरे मामले में 19 हजार ठगे

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में साइबर ठगी के एक अन्य मामले में बीटा-दो थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से अज्ञात साइबर ठगों ने एक लाख 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभिजीत बख्शी ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने एक कूरियर गुरुग्राम भेजा था। इसके बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि आपका कूरियर जहां पर भेजा गया है, उस पते पर पिन कोड काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कूरियर जल्दी भेजने की बात कहकर बख्शी को पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा। पीड़ित उसके झांसे में आ गया तथा उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर उन्होंने जैसे ही पांच रुपये का भुगतान किया, इतने में साइबर ठगों ने बख्शी के खाते से कई बार में एक लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed