बारिश में डूब जाता है साइबर सिटी गुरुग्राम, जानिए कैसे बच जाता है नोएडा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 11, 2023, 02:12 PM IST

दिल्ली में जहां बाढ़ का खतरा है, वहीं गुरुग्राम में भी जगह-जगह तालाब जैसा नजारा दिख रहा है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

Noida Gurugram Rain: मानसून के मौसम में राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। जब मानसून की चुनौतियों से निपटने की बात आती है तो राजधानी दिल्ली पास बसे दो सबसे व्यस्त शहर गुरुग्राम और नोएडा में एक आश्चर्यजनक विरोधाभास नजर आता है। जहां गुरुग्राम हर साल बाढ़ से जूझता है, वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा ऐसे हालात से बचने में कामयाब रहते हैं। दरअसल, ये बेहतर जल निकासी प्रबंधन का नतीजा है।

Monsoon Rainfall

गुरुग्राम में भारी बारिश

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में बारिश से राहत, गुरुग्राम में तबाही, सड़कें बनीं तालाब, देखें वीडियो

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, गुरुग्राम बना तालाब

दिल्ली में जहां बाढ़ का खतरा है, वहीं गुरुग्राम में भी जगह-जगह तालाब जैसा नजारा दिख रहा है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जबकि गुरुग्राम में जलभराव ने लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हालात काबू में दिख रहे हैं। प्रशासन ने मानसूनी बारिश से बेहतर तरीके से प्रबंधन किया है। आखिर क्यों नोएडा में गुरुग्राम से बेहतर हालात हैं और कैसे हैं यहां के इंतजाम जानते हैं।

End of Feed