नोएडा

नोएडा में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, चार नए मरीज आए सामने

  • Agency by: IANS
  • Updated Mar 27, 2023, 12:13 PM IST

सीएमओ सुनील कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 200 से ज्यादा कोरोना के लक्षण के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों में सर्दी जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण आदि के लक्षण है।

Image

नोएडा में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

Photo : BCCL

नोएडा: बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही साथ डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में करोना के 4 नए मामले सामने आए हैं।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने आरोग्य मेला आयोजित किया था, जिसमें हर पांचवा मरीज कोरोना के लक्षण लेकर कोविड हेल्प पर पहुंच रहा था। बीते 24 घंटे में आए 4 नए मरीजों के साथ अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से अस्पताल में 5 मरीज भर्ती है बाकियों को आइसोलेशन में उनके घर पर ही रखा गया है।

कोरोना के साथ H3N2 और डेंगू भी बढ़ा

करोना के साथ-साथ एच 3 एन 2 इन्फ्लुएंजा वायरस के मामले और साथ ही साथ डेंगू के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ विभाग ने 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इस बीच 17 से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

कोरोना लक्षण वाले प्रतिदिन 200 मरीज

कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं कि मास्क लगाना अनिवार्य है, लेकिन इस नियम का सरेआम उल्लंघन होता दिखाई दे रहा है। सीएमओ सुनील कुमार का कहना है कि शहर के अस्पतालों में सर्दी जुकाम और गले में दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 200 से ज्यादा कोरोना के लक्षण के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों में सर्दी जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण आदि के लक्षण है। स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-39 स्थित नए जिला अस्पताल के साथ ही भंगेल स्थित सीएससी में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए वार्ड बनाया है। इसी के साथ, कोरोना के वेरिएंट का पता लगाने के लिए अस्पतालों को जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार