Namaz in Noida:नोएडा की एक सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, तैनात करनी पड़ी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2023, 10:53 PM IST

Namaz in Noida:नोएडा के बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज- 2 सोसायटी की कॉमर्शियल मार्केट की तीसरी मंजिल पर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे जिसे लेकर लोगों ने विरोध किया है, जिसके बाद वहां पुलिस तैनात की गई है।

Namaz in Group Housing Society Noida: गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के पास एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में 'कुछ बाहरी लोगों' द्वारा नमाज अदा करने को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया जिसके कारण मंगलवार को ऐहतियात के तौर पर पुलिस को सोसायटी में तैनात करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Namaz in Group Housing Society Noida

प्रतीकात्मर फोटो

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे की है जब थाना बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज- 2 सोसायटी की कॉमर्शियल मार्केट की तीसरी मंजिल पर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे जिसका वहां रहने वाले लोगों ने विरोध किया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

End of Feed