नोएडा

Noida News: नोएडा में CPCB ने नदियों में मूर्ति विसर्जन पर लगाई रोक, इन सात स्थानों को

Noida News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गणेश उत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान नदियों और अन्य जल स्रोतों में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही नोएडा में 7 ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां कृत्रिम कुंड में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Image

मूर्ति विसर्जन के लिए नोएडा के इन 7 स्थानों का किया चयन

Photo : iStock

Noida News: 11 दिन के गणेश उत्सव और 9 दिन के नवरात्रि (दुर्गा पूजा) पर मूर्तियों के विसर्जन को लेकर नोएडा में सात स्थानों को निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा मूर्ति विसर्जन को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, मूर्तियों का विसर्जन नदियों में नहीं किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन केवल आर्टिफिशियल रूप से तैयार किए गए अस्थायी कुंड यानी तालाब में होगा। आइए आपको उन सात स्थानों के बारे में बताएं -

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा चिह्नित स्थान

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा गणेश उत्सव और दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए तय स्थान इस प्रकार है -

1. सेक्टर 25ए स्थित मोदी म़ल के पास बना तालाब

2. सेक्टर 62 के सी- 57 के पास बना तालाब

3. सेक्टर 46 के ए ब्लॉक के पास

4. सेक्टर 1116 के मास्टर ग्रीन बेल्ट

5. सेक्टर-120 के मास्टर ग्रीन बेल्ट के पास

6. सेक्टर 110 सामुदायिक केंद्र के सामने

7. सेक्टर 105 पेट्रोल पंप के सामने बना हुआ तालाब

बता दें कि इनमें से कुछ स्थानों पर पहले से ही आर्टिफिशियल तालाब बने हुए हैं। लेकिन उनमें अभी पानी भरा जाना बाकी है। जानकारी के अनुसार मोदी मॉल और सेक्टर 46 के पास तालाब बनाया जा रहा है और सेक्टर 62 में सफाई का कार्य किया जा रहा है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उत्सव शर्मा ने जानकारी दी कि सितंबर और अक्टूबर में दोनों त्योहारों में मूर्ति विसर्जन किया जाता है। इसे देखते हुए एनजीटी व कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नदियों और अन्य जल स्रोतों में मूर्तियों के विसर्जन को रोका गया है। इसके लिए आर्टिफिशियल तालाब यानी कृत्रिम कुंड में जल भरा जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article