नोएडा

नोएडा एलिवेटेड रोड पर फ्लाईओवर से नीचे लटकी प्राइवेट बस, बड़ा हादसा टला; देखें VIDEO

दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एलिवेटेड रोड पर एक प्राइवट बस फ्लाईओवर की रेलिंग से लटक गई। गनीमत रही कि गाड़ी यहां से नीचे नहीं गिरी, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

दिल्ली से सटे नोएडा में आज सुबह यानी सोमवार 15 जुलाई को एलिवेटेड रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। हादसा यहां सेक्टर 63 से सेक्टर 18 की ओर जाने वाले एलिवेटेड रोड पर हुआ। यहां एक प्राइवेट बस एलिवेटेड रोड से नीचे की ओर लटक गई। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह हादसा सेक्टर 62 से 18 की ओर आने वाली सड़क पर हुआ। इसकी वजह से एलिवेटेड रोड पर भारी जाम लग गया। वाहनों को उल्टा वापस जाकर एस्कॉन मंदिर के पास बने लूप से नीचे उतारकर सेक्टर 18 की तरफ भेजा गया। बस तीरछी होकर एलिवेटेड रोड की रेलिंग से लटक गई। इस सड़क हादसे में बस ड्राइवर ओर कंडक्टर घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। एक निजी स्कूल की बस UP16KT9892 नंबर यहां हादसे का शिकार हुई है। एलिवेटेड रोड पर बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण ड्राइवर बस ने पर से नियंत्रण खो दिया।

हादसे के समय बस में ड्राइवर ओ र कंडक्टर के अलावा कोई नहीं था। ड्राइवर का नाम राकेश बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर बस को वहां से हटवाया गया और सड़क यातायात के लिए खुलवा दी गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!